फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाले ने बढ़ाई ठंड, सर्दी से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाले ने जिले में ठंडक बढ़ा दी है। लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलावा का सहारा लिया। नगर पालिका की ओर से नगर के मुख्य चौराहों व बाजारों में सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई। सुबह के समय बाजार सूने रहे। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली और बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई, जो शाम होते-होत गायब हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। सुबह के समय पाला पड़ने से खेतों में सफेद चादर छाई रही। आसमान में बादल होने के कारण धूप देरी से निकली। नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। दुकानदार ग्राहकों की बांट जोहते हुए नजर आए। दोपहर को धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
वायु प्रदूषण में लोगों को सांस लेने में दिक्कत
बागपत। जिले की हवा में सुधार नही होने के कारण लोगों को सांस लेन में दिक्कत हो रही है। प्रदूषण के कारण सबसे अधिक परेशानी सांस के मरीजों को हुई। मंगलवार को जिले का एक्यूआई 228 रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि प्रदूषण के कारण सांस लेने में परेशानी होती है। उन्होंनें प्रदूषण से बचाव के लिए नियमित मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें