फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी : जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/दोघट। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देंगे। किसानों की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी। सरकार को बिल वापस लेने होंगे। किसान एकजुटता के साथ मोर्चे पर डटे रहे।
विज्ञापन

दोघट में गल्तान सिंह, बड़ौत में अश्वनी तोमर और बागपत में डॉ शालिनी राकेश के आवास पर जयंत चौधरी ने कहा कि कोर्ट कोई भी कानून रद्द नहीं कर सकता। कमेटी बनाई है, वह कोर्ट को प्रस्ताव देगी। कृषि क्षेत्र राज्यों का विषय है। मगर, केंद्र सरकार ने इसमें हस्तक्षेप किया है। कोर्ट को यह देखना चाहिए था, इस पर क्या निर्णय लिया जाएगा। कहा कि किसानों की कुर्बानी खाली नहीं जाएगी। रालोद किसानों के साथ देती रही है और आगे भी किसानों के हकों में संघर्ष करती रहेगी। चाहे प्रशासन कार्यकर्ताओं पर कितना भी दवाब बनाएं, कार्यकर्ता पीछे नहीं हटने वाले है। पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व अजय तोमर, पूर्व विधायक डॉक्टर अजय कुमार, पूर्व विधायक गजेंद्र पाल मुन्ना मलिक, जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, विश्वास चौधरी, अरुण तोमर बॉबी, रामकुमार चेयरमैन, डॉ ओमवीर ढाका, डॉ इरफान मलिक, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, सभासद आशुतोष तोमर शामिल रहे।
शोक संवेदनाएं व्यक्त की
बड़ौत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने मंगलवार को विभिन्नों गांवों में किसानों व रालोद कार्यकर्ताओं की हुई मौत पर उनके घर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर मृगेन्द्रपाल सिंह के छोटे भाई व रालोद नेता विश्वास चौधरी के चाचा गजेंद्रपाल सिंह उर्फ डब्बू की पिछले दिनों बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जयंत चौधरी ने परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद जयंत चौधरी नगर में ही रालोद नेता अश्वनी तोमर के आवास पर पहुंचे। अश्वनी तोमर के पिता सत्यपाल सिंह का देहांत हो गया था। परिजनों को उन्होंने सांत्वना दी। सुल्तानपुर हटाना में दांगी खाप के चौधरी सीताराम का बीमारी से निधन हो गया था। उनके परिजनों को भी जयंत चौधरी ने सांत्वना दी। इसी गांव में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता जयप्रकाश आर्य के इकलौते बेटे का दुर्घटना में निधन हो गया था। परिजनों को उन्होंने सांत्वना दी। लोयन मलकपुर के स्टेडियम में वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें