फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हाईवे से लेकर संपर्क मार्ग तक बदहाल

Thu, 09 Jan 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
जर्जर हालत में चमरावल से एयरफोर्स मार्ग से जाता बाइक सवार युवक। संवाद
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर, मेरठ बागपत नेशनल हाईवे समेत गांवों के संपर्क मार्गों की हालत बदहाल है। इन मार्गों से आवागमन करने वाले राहगीरों का सफर सुरक्षित होने पर भी सवाल उठने लगे हैं और हादसे भी बढ़ रहे हैं। अब ठंड के सीजन में कोहरा अधिक होने लगा है तो हादसे होने का खतरा भी बढ़ गया है। जिले के लोगों ने एनएचएआई व लोनिवि के अफसरों से नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों की हालत सुधारने की मांग की, जिससे सफर सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

nदिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे कई जगह से टूटा
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे को मवीकलां गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए तोड़ा गया। जिसका काफी बड़ा हिस्सा अभी भी क्षतिग्रस्त है, जिसे ठीक नहीं कराया गया। इस जगह से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है तो कई बार वाहन आपस में भिड़ भी चुके हैं। इसके अलावा सरूरपुर कलां, ट्योढ़ी समेत अन्य जगहों पर नेशनल हाईवे टूटा हुआ है। nडौला गांव में सीएचसी के सामने टूट गया नेशनल हाईवे : मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर डौला गांव में सीएचसी के सामने एक गड्ढा बना हुआ है। इसमें पहिए आने से कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने मिट्टी डलवाकर गड्ढा भरवाया, लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया, जो अब काफी बड़ा हो चुका है।
विज्ञापन

यदि गड्ढा जल्द नहीं भरवाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा भी कई जगह से नेशनल हाईवे टूटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें