फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने घर से बुलाकर कर दी युवक की हत्या

विज्ञापन
चांदीनगर क्षेत्र के खट्टाप्रहलादपुर गांव के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या के बाद घटना की जां? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली गांव के युवक को घर से बलाकर ले गए उसके साथियों ने गोली मार दी। युवक को जंगल में लहूलुहान हालत में देख किसानों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां युवक की मौत हो गई। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि आपसी रंजिश के कारण गोली मारी गई है। दोस्त ही मृतक को घर से बुलाकर ले गए थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि ढिकौली निवासी अमित उर्फ काला (25) को उसके कुछ साथी और अन्य युवक घर से बुलाकर ले गए थे। खट्टा प्रहलादपुर के जंगल में उसे गोली मार दी गई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस जानकारी मिलने के बाद चांदीनगर थाना प्रभारी मनेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। वह मृतक का दोस्त ही है। इनमें आपसी रंजिश के कारण हत्या की वारदात अंजाम दी गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। एक गोली युवक के सिर में मारी गई है। ढिकौली गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें