फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बढ़ गया माल भाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों के चलते अब इसका बोझ आम पब्लिक पर पड़ना शुरू हो गया है। आलम यह है कि जहां पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़े में 50 से 100 रुपये का इजाफा हुआ है, वहीं फलों और सब्जियों के दामों में भी वृद्धि शुरू हो गयी है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित जय बाबा मिनी ट्रक ट्रांसपोर्ट प्रवीण कुमार ने बताया कि नगरीय व देहात क्षेत्र में सैकड़ों ट्रांसपोर्टर है, जिनके पास 15 से 20 मिनी व बड़े ट्रक है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़े में वृद्धि तो जरूरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी नुकसान पीछा नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पहले 1500 रुपये की दहाड़ी मिली थी, लेकिन अब 1600 रुपये कर दी गयी है। इससे भी पर्याप्त मात्रा में भाड़ न मिलने के कारण परिवार का भी खर्च नहीं निकल पा रहा है।
सिम्मी बस सर्विस के मालिक प्रवीण पंवार ने बताया कि पिकअप, बोलेरो आदि गाड़ी पहले जहां 12 रुपये प्रति किलोमीटर जाती थी, अब दाम 15 रुपये कर दिए है। लॉकडाउन के चलते काम न होने पर मजबूरी में 10 रुपये प्रति किलोमीटर भी ड्राइरवर चलने को मजबूर है।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पर फल विक्रेता मनीष का कहना था कि दिल्ली, हरियाणा, सोनीपत, सहारनपुर आदि जगहों की मंडियों से फल मंगाया जाता है। एक सप्ताह से दाम बढ़ गए है।
सब्जी विक्रेता नौशाद का कहना है कि बाजार बंद होने के कारण पिछले एक सप्ताह में सब्जी के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे अधिक महंगा टमाटर हुआ है।
बढ़ गए फलों के दाम
फल पहले अब
सेब 100 120
अनार 80 100
अनानास 40 60
चीकू 60 80
आम 30 40
मौसमी 40 50
तरबूज 15 20
केला 40 50
दाम प्रति किलोग्राम (रुपये में)
गृहणी निगम शर्मा का कहना है कि सब्जी के दामों में अचानक से आए उछाल से परेशान है। रसोई से सब्जियां गायब हो गई है। एक तो कोरोना काल में काम ठप हो गए दूसरे सब्जी के बढ़े दामों ने रही सही कसर पूरी कर दी है।
सुशीला देवी का कहना है कि सब्जी के बढ़े दामों से सबसे अधिक परेशानी आम आदमी को उठानी पड़ रही है। वह चाहकर भी अपनी पसंद की सब्जी नहीं खरीद पा रहा है। महंगाई पर अंकुश लगाना चाहिए।
विज्ञापन

सब्जी पहले अब
टमाटर 20 60
खीरा 15 40
लोकी 10 20
तोरई 10 20
गोभी 40 80
शिमला मिर्च 40 60
हरी मिर्च 40 70
अरबी 40 60
आलू 20 30
दाम प्रति किलोग्राम (रुपये में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें