फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी न होने से रास्तों में जलभराव, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव की डाकखाने वाली गली के पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जलभराव है। इस कारण लोगों का गली से निकला दूभर है। गली का गंदा पानी लोगों के दरवाजों तक पहुंच गया है। गंदगी होने के कारण लोगों को संक्रामक रोग होने का खतरा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण नरेंद्र का कहना है कि काफी समय से तालाब की सफाई नहीं हुई है। तालाब की नियमित सफाई न होने के कारण पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। कई बार शिकायत करने की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। सादाब का कहना है कि गली में जलभराव होने के कारण लोगों का गली से निकलना मुश्किल है। गंदगी होने के कारण मच्छर पनप रहे हैं, इससे संक्रामक रोग होने का खतरा है।
राम कुमार का कहना है कि गली में गंदगी होने के कारण घरों में भी गंदे पानी की बदबू आती है। गली का पानी घरों तक पहुंच गया है। कई बार तो गली से निकलते समय लोग फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सतबीर का कहना है कि सिंघावली अहीर थाने के सामने गांव के तालाब की जमीन है। पिछले आठ साल से तालाब खुदवाने की मांग की जा रहा है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल निकासी न होने के कारण के गांव के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या हल कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें