फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क पैरवी करेंगे बागपत के वकील

Thu, 04 Aug 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आर्यन की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बागपत कचहरी में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत । आर्यन की हत्या से हर कोई गमजदा है। जिला बार एसोसिएशन ने हत्यारों को सजा दिलाने के लिए अदालत में परिवार की ओर से नि:शुल्क पैरवी का एलान किया। बार के अध्यक्ष जयवीर तोमर ने कहा बच्चे की हत्या अमानवीय कृत्य है। उन्होंने पुलिस से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने मांग की। 
विज्ञापन


बुधवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा मासूम आर्यन की हत्या दिल दहला देने वाली है। पुलिस के रवैये की जांच होनी चाहिए। बार के सदस्य दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। पुलिस वारदात का खुलासा करें। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करें। केस में आर्यन के परिवार की ओर से जिला बार एसोसिएशन नि:शुल्क पैरवी करेगी। हत्याकांड के विरोध में बार भवन के बाहर प्रदर्शन भी किया। इसकी अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने की। संचालन महामंत्री नरेंद्र पंवार बली ने किया। 
इसमें केपी सिंह, विक्रम खोखर, अमित तंवर, अजीत सिंह, अनुज कुमार, देवेंद्र आर्य, आजाद धामा, महेंद्र बंसल, कपिल, संदीप, ठाकुर, इंद्रपाल, विकास, सोहन पाल, अजय वर्मा, स्वर्ण सिंह ढाका, अतुल, प्रशांत त्यागी, सतेंद्र खोखर, हरेंद्र तोमर, शौकीन मलिक, कल्याण गुर्जर, भूपेंद्र शर्मा, अमनेश शर्मा और महकारी भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें