फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रजबहे की पटरी से अब आसानी से गुजर सकेंगे चार पहिया वाहन

विज्ञापन
बड़ौत में मीरापुर रजबहे की पटरी पर निर्माण करते मिस्त्री । संवाद
विज्ञापन
- बिनौली रोड से नेहरू रोड पुल तक पटरी चौड़ीकरण का काम हुआ शुरू
विज्ञापन

- बिजरौल रोड से गुराना रोड पुल तक भी जल्द बनकर तैयार होगी पटरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बीच से गुजर रहे मीरापुर रजबहे के बिनौली रोड से नेहरू रोड पुल तक पटरी का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। पटरी को एक ही चरण में बिजरौल मार्ग से गुराना रोड पुल तक बनाकर तैयार किया जाएगा। इसके बनने के बाद चार पहिया वाहन आसानी से गुजर सकेंगे, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रजबहे की पटरी की चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम लगता है, जिससे लोगाें को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिनभर वाहन चालक इसमें फंसे रहते हैं। नगर पालिका ने लोगों की समस्या को देखते हुए पहले नेहरू रोड पुल से गुराना रोड पुल तक पटरी के चौड़ीकरण कराया, इसके बाद बिजरौल रोड पुल से बिनौली रोड पुल तक चौड़ीकरण कराया। अब बिनौली रोड पुल से नेहरू रोड पुल तक पटरी के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस तरह बिजरौल रोड से गुराना रोड पुल तक एक साथ पटरी पर सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके बनने से लोगाें को सुविधा मिलेगी और वाहन चालकों की भी परेशानी कम होगी। मनोज, वीरेंद्र, कपिल, अनिल समेत अन्य लोगों का कहना था कि पटरी की चौड़ाई कम होने से रोजाना इस पर जाम लगा रहता था, जिससे स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। चौड़ीकरण होने से जाम की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन


वर्जन
लोगों की परेशानियों व जाम की समस्या को देखते हुए रजबहे की पटरी के चौड़ीकरण का निर्णय लिया गया था। कार्य को तेजी के साथ कराया जा रहा है, जिससे लोगों को जल्द सुविधा मिलेगी। - बबीता तोमर, अध्यक्ष नगर पालिका बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें