फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टिबाधित महिला से दुष्कर्म के आरोपी समेत चार ने किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली/बागपत। एक गांव निवासी दृष्टिबाधित महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसके अलावा शराब तस्करी और पुलिस पर फायरिंग में फरार पूर्व सभासद समेत तीन अन्य आरोपियों ने भी मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया। आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की दृष्टिबाधित महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने सुशील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के दबाव में मंगलवार को आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया। इसके अलावा 15 सितंबर को पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार होने वाले पूर्व सभासद महबूब उर्फ बूबा तथा सिंघावली अहीर क्षेत्र के कर्मअलीपुर निवासी शराब तस्कर मोनू व नंगला बहलोलपुर गांव में हुए बवाल के आरोपी पवन ने भी मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें