फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पॉजिटिव,13 डिस्चार्ज,1762 हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार को चार कोरोना संक्रमित मिले है, जबकि 13 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले भर में 1523 लोगों की जांच की गई। इनमें एंटीजन से तीन और एक में आरटीपीआर से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर उनके क्षेत्रों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 1762 हो गई है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने व सैंपलिंग के निर्देश
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने व अधिक से अधिक सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने कंटेनमेंट क्षेत्र में नियमित रुप से सैनिटाइजर का छिड़काव कराने, लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में अल्पसंख्यक विभाग की नवीन योजनाओं के बारे में चर्चा कर शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए विचार-विमर्श किया गया। एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, प्रभारी सीएमओ डॉ भुजवीर सिंह मौजूद रहे।
राजन जौहरी को सौंपी गई जिम्मेदारी
बागपत। सहायक कोषाधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ देवानंद राम के आकस्मिक निधन होने के कारण डीएम शंकुतला गौतम ने वित्त एवं लेखाधिकारी राजन जौहरी को वरिष्ठ कोषाधिकारी पद पर संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें