फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पुलिस टीमें भी नहीं लगा सकी संक्रमित किशोर का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के दिल्ली में रह रहे भाई से की पूछताछ, नहीं मिली कोई जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। नगर स्थित कोविड अस्पताल से फरार हुए कोरोना संक्रमित किशोर का एक सप्ताह बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने उसके दिल्ली में रह रहे भाई से पूछताछ की है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। एसओजी सहित चार टीमें किशोर की तलाश में जुटी हुई है।
बता दें कि बिहार प्रदेश के जिला भोजपुर निवासी किशोर दोघट क्षेत्र के गांव निरपुड़ा से 29 जून को प्रताप सिंह का लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और 75 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था। छह जुलाई को दोघट पुलिस ने बिहार की सीकर थाना पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया था। उसके कब्जे से पिस्टल, कारतूस और 25 हजार की नकदी भी बरामद की थी। 10 जुलाई को ट्रांजिट रिमांड पर उसे दोघट थाने में लाया गया था। 11 जुलाई को न्यायालय के आदेश पर उसे टटीरी स्थित सर्वोदय कोविड अस्पताल में क्वारंटीन कराने के साथ ही उसकी कोरोना जांच भी कराई थी। जांच में वह संक्रमित मिला। इसके बाद उसे 14 जुलाई की रात में खेकड़ा नगर स्थित कोविड अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। 16 जुलाई की रात वह कोविड अस्पताल के लेबर रूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। डीएम और एसपी ने मामले की जानकारी ली थी। खेकड़ा कोतवाली पुलिस की तीन और एसओजी बागपत की टीम उसकी तलाश में जुटी है। एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन अभी तक भी किशोर का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली मे रह रहे उसके भाई से पूछताछ की। मगर, कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कहना है कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीमें जुटी है, जल्दी ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें