फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अफसरों के वेतन रोकने के निर्देश 

Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
portal - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत। एडीएम डीपी सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर चार अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ह्दय शंकर तिवारी ने 27 फरवरी को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की थी, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विभागवार शिकायतों की समीक्षा की गई थी। कई विभागों द्वारा समस्याओं का लंबित समय अवधि के उपरांत नहीं किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दो, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा एक, डीआईओएस द्वारा 13 ग्रामोद्योग अधिकारी सहित 40 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी इन अफसरों ने अनसुना कर दिया था। एडीएम डीपी सिंह ने सीएमओ, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, डीआईओएस, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का फरवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि उक्त अधिकारियों को 14 और 22 फरवरी को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद आदेशों का पालन नहीं किया गया है। नतीजतन यह कदम उठाया गया है। वहीं, 10 दिन के अंदर सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इसकी आख्या भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें