फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के आरोप में चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। क्षेत्र के बड़ागांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूूरी न होने पर जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शामली जनपद के गांव एल्लम निवासी यामीन बृस्पतिवार देर शाम खेकड़ा कोतवाली पहुंचा। जहां उसने कोतवाली पुलिस से कहा कि पुत्री रेशमा का निकाह दो वर्ष पहले क्षेत्र के बड़ागांव निवासी दानिश के साथ किया था। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। वह रेशमा पर दहेज में दो लाख रुपये की नकदी और अन्य सामान लाने का दबाव बनाने लगे। अब उन्होंने बेटी की हत्या कर दी। मृतका की मां खैरुनिशा की तहरीर पर पुलिस ने ससुराली दानिश, देवर नदीम, ससुर याकूब और सास समीना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें