फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Sun, 08 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोर गिरोह के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत की बड़ौत पुलिस ने शुक्रवार की रात अमीनगर सराय रोड राजवाहे पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद दोपहिया वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।  
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसआई श्रीओम गौतम, मनोज कुमार और अन्य पुलिस कर्मचारी बड़का चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली की चार लोग चोरी की दो बाइकों के साथ आ रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें सराय रोड राजवाहे के पुल पर रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर तमंचे से गोली चला दी। बाद में उन्हें पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा, तीन छुरी बरामद हुई है और उनके पास से मिली बाइक भी चोरी की थी। पूछताछ में उन्होंने चोरी की चार बाइक बरामद कराई है जो बड़ौत नगर एवं आसपास के क्षेत्र से चोरी की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों में जहीर पुत्र शाबिर, रेयाजूदीन पुत्र नियाजूदीन, शाहरूख पुत्र अख्तर निवासी दौज्जा थाना बिनौली और पारूण राणा पुत्र पवन राणा धनौरा सिल्वर नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने कुछ और साथियों के नाम बताये हैं। जिन्हें पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही बताया कि उनसे भी बाइक चोरी की कई घटनाओं का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें