फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा पुल पर चार किमी लंबा जाम

Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ट्रक खराब होने के बाद बागपत-सोनीपत मार्ग पर जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में अब तो जाम की आदत डालनी ही पड़ेगी बागपत के लोगों को। शहर से लेकर निवाड़ा पुल तक जाम लगना अब यहां आम बात हो गई है। निवाड़ा पुल पर हो रहे मरम्मत के कार्य के चलते चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह से लेकर दोपहर तक लगे जाम से लोगों की दिन भर मुसीबत बनी रही। दोपहर बाद यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन


निवाड़ा पर अस्थाई पुल बनने के बावजूद वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से नहीं हो पाया। सुबह जैसे ही मरम्मत का कार्य शुरू किया, जाम लगना शुरू हो गया। पुल को वन वे किया गया और दूसरी ओर से अस्थायी पुल से वाहनों का आवागमन शुरू किया, लेकिन यह व्यवस्था कुछ ही देर में बिगड़ गई। एक के बाद एक करके ट्रक खड़े होते चले गए और धीरे- धीरे करके जाम लगता गया।

लाइन एक दो नहीं बल्कि चार किलोमीटर तक लंबी हो गई। निवाड़ा पुल से पूरी सोनीपत रोड, गौरीपुर मोड़ से कलक्ट्रेट तक और गौरीपुर मोड़ से नेथला खामपुर मोड़ तक जाम ही जाम हो गया। निवाड़ा पुल से हरियाणा की ओर सोनीपत मार्ग पर भी काफी लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

लगभग चार घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। छोटे वाहन में बैठे लोगों की भारी मुसीबत रही।

हालांकि उन्हें पुलिस ने दूसरे रास्तों से निकालकर जाम से मुक्त कराया। दोपहर तक जाम रहा। उसके बाद धीरे-धीरे करके यातायात सुचारु हुआ। अभी तो मरम्मत की शुरुआत भर है। मरम्मत का कार्य चरम पर होगा तो बागपत में जाम झेलना मुश्किल हो जाएगा। यही हाल रहा तो हरियाणा की ओर जाने और आने वालों के लिए रूट डायवर्जन करना होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बालेंद्र का कहना है कि सिर्फ 45 दिन की ही समस्या है। यातायात के लिए अस्थाई पुल का निर्माण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें