फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों के झगड़े में चार घायल, सात का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। फौलादनगर गांव में दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में चार घायल हो गए। उधर दाहा में हुए दो झगड़ों में सात आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

फौलादनगर गांव में रियाज ने बताया कि उसके भाई शमशाद के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसमें सोमवार को मारपीट हो गई। जिसमें रियाज, सलीम, नफीस व शमशाद पक्ष से कनीज घायल हो गई। जिनका बिनौली सीएचसी में उपचार कराया गया।
रियाज ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर दाहा गांव में दो झगड़ों में पुलिस ने माजिद, राशिद, आरिफ, समीर, शहजाद, संजीव, धर्मेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

दो युवकों पर हमले का आरोप
छपरौली। हलालपुर गांव के ग्राम प्रधान सुधीर ठेकेदार ने गांव के ही दो युवकों पर जान से मारने की नियत से फायर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि वह अपने खेत जा रहा था तभी रास्ते में दो भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। उसने दोनों युवकों को नामजद करते हुए थाना पर तहरीर दी है। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया की हलालपुर के ग्राम प्रधान सुधीर ठेकेदार की तहरीर पर अंकित व आकाश पुत्र कालू उर्फ देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गर्भवती के पेट में लात मारी, आरोपी गिरफ्तार
दोघट। एक गांव की एक महिला ने एक व्यक्ति पर गर्भवती महिला छेड़छाड़ का विरोध करने पर पेट में लात मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला ने थाने में दी शिकायत में बताया कि गांव में एक व्यक्ति के घर उसका दामाद आया हुआ था। जिसने रविवार रात उसके साथ अभद्रता की और गालियां देने लगा। वहां आई उसकी गर्भवती देवरानी के साथ छेड़छाड़ की और पेट में लात मार दी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी कृष्णपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दोघट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने गांव के ही एक युवक पर अपने जीजा के साथ घर में घुसकर उसका अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया। जिसका विरोध करने पर उसकी भाभी को पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज का आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें