फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजाकिस्तान से लौटे युवक सहित जिले में चार संक्रमित

विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी में सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बागपत। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को कजाकिस्तान से लौटे युवक सहित चार नए संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 224 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जिले का युवक कजाकिस्तान से वापस आया था। नियमानुसार उसे क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा डौला गांव में एक युवक और फिरोजपुर गांव में महिला संक्रमित मिली है। बागपत नगर की एक महिला का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सीएमओ ने बताया कि जहां-जहां संक्रमण के मामले मिले हैं, उन एरिया को सैनिटाइज कराकर सील किया जा रहा है। इसके अलावा इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे के कार्य में लगा दी गई है।
चमरावल में 17 ग्रामीणों के लिए सैंपल
चांदीनगर। चमरावल गांव निवासी एक युवक हापुड़ के किसी थाने में खाना बनाने का काम करता है और बीस दिन पहले अपने गांव आया था। बुखार की शिकायत पर कोरोना जांच होने के बाद वह रविवार को पॉजिटिव पाया गया था। बृहस्पतिवार को पिलाना स्वास्थ्य केंद्र की टीम चमरावल पहुंची और पीड़ित के परिवार व पड़ोस समेत 17 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए।
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं तक पहुंचा संक्रमण
बागपत। कोरोना की जंग में जुटे योद्धाओं तक संक्रमण पहुंच रहा है। अब तक तीन सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारी, नर्सिंग होम के आठ स्वास्थ्य कर्मी और दस पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। इसके अलावा खेकड़ा एसडीएम के अलावा अब ईओ खेकड़ा भी संक्रमित मिले हैं। इससे नगर में दहशत का माहौल है।
खेकड़ा तहसील और नगर पालिका कार्यालय बंद
खेकड़ा। एसडीएम और नगर पालिका के ईओ के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद तहसील और नगरपालिका कार्यालय को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों का गाजियाबाद स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को डॉ. श्रवण कुमार, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम तहसील और नगर पालिका कर्मियों के साथ ही ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों समेत 37 के सैंपल लिए। जब तक इन लोगों जांच रिपोर्ट नहीं आएगी। तब तक तहसील व नगर पालिका में कामकाज पूर्ण रूप से बंद रहेगा। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन

अस्थायी जेल से लिए सैंपल
खेकड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खेकड़ा नगर स्थित अस्थाई जेल में 24 सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने गांव फिरोजपुर में भी 24 ग्रामीणों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें