फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार दोस्तों ने शराब पिलाकर काटे थे रोशनगढ़ के प्रदीप के कान

Sat, 13 Jul 2024 05:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

युवक के दोनों कान काटे और उसे घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर चार दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बालैनी थानाक्षेत्र में रोशनगढ़ गांव के जंगल में प्रदीप के दोनों कान उसके चार दोस्तों ने शराब पिलाने के बाद काटे थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उधर, घायल प्रदीप का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रोशनगढ़ गांव के रहने वाले सतवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात उसका भाई प्रदीप के जंगल में घायल पड़ा मिला था, जिसके दोनों कान काटे गए थे। प्रदीप को पिलाना सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

आरोप लगाया कि गुरुवार शाम गांव के ही माेनू, टाइगर, आशीष, सोनू उसके भाई प्रदीप को बुलाकर जंगल में लेकर गए। जिन्होंने कहासुनी होने पर शराब पिलाकर प्रदीप के दोनों कान काट दिए। इसके बाद चारों वहां से भाग गए। एएसपी एनपी सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें