फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार संक्रमित मिले, तीन को मिली अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बुधवार चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें डीआईओएस, उनके कार्यालय के दो बाबू भी शामिल है। इसके अलावा तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब जिले में 2361 संक्रमित हो गए है और 14 केस एक्टिव है।
विज्ञापन

सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को 1520 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1516 की रिपोर्ट निगेटिव आई और चार में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों में डीआईओएस सर्वेश कुमार, उनके कार्यालय के दो बाबू भी शामिल है। डीआईओएस ने अपनी जांच गाजियाबाद में कराई थी। उनमें वहीं पर संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को कोविड़ अस्पताल में भर्ती कराकर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। बुधवार को तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब जिले में 14 केस एक्टिव है। अब तक 36 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

विधायक ने स्वयं को किया होम आईसोलेट
बागपत। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के रिश्तेदार में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एहतियात के तौर पर विधायक ने अपने आप को होम आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें