फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र में जानलेवा बुखार से चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। जानलेवा बुखार का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। क्षेत्र के दर्जनों गावों में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसके चलते शनिवार अलग-अलग जगह चार लोगों मौत हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

लहचौड़ा निवासी 68 वर्षीय आत्मराम को पिछले एक सप्ताह से बुखार था। उनका इलाज निजी चिकित्सक द्वारा किया रहा था। परिजनों ने बताया कि हालत गंभीर होने पर दो दिन पहले ही उन्हें बागपत के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इनके अतिरिक्त ढिकौली निवासी 65 वर्षीय चमन पुत्र हरबंश व 55 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र मुंशी को भी पिछले तीन दिनों बुखार था। परिजनों के अनुसार उनकी भी मौत हो गई है। इसके अलावा सिंगौली तगा निवासी 68 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र बनारसी भी पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। उनका इलाज मुरादनगर चल रहा था। परिजनाें के अनुसार उसकी मौत भी बुखार से हुई है। लगातार बुखार से हो रही मौतों के चलते ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें