फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार मौतों से टीकरी में शोक और गम का माहाैल

Thu, 11 Sep 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
टीकरी में गमजदा बैठी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
दोघट। टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में विकास की तीन बेटियों गुंजन, किट्टो और नीरा और पत्नी तेज कुमारी की मौत होने से शोक छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव परिजनों को सौंपे गए तो तीनों बच्चियों के शव दबाने के साथ ही महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इसके चलते बुधवार को दिनभर विकास के घर पर सांत्वना देने के लिए भी लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान निवासी टूरिस्ट बस चालक विकास की पत्नी तेज कुमारी ने अपनी बेटी गुंजन, किट्टो और नीरा की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रात करीब नौ बजे नींद से जागे विकास को कमरे का दरवाजा बंद मिला और आवाज लगाने पर भी अंदर से जवाब नहीं आने पर उसने पुलिस को बुला लिया।
इसके बाद चारों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। पूछताछ में विकास ने बताया कि पत्नी तेज कुमारी तीनों बेटियों को लेकर दिल्ली में उसके साथ रहना चाहती थी, इससे मना करने पर पत्नी ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार देर शाम चारों शव गांव पहुंचे तो बच्चियों के शव देखकर लोगों की आंखे नम हो गई। परिवार वालों ने तीनों बहनों के शवों को गड्ढे में दबा दिया, जबकि तेज कुमारी का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। nकागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोका : टीकरी चेयरमैन प्रतिनिधि उपेंद्र राठी ने बताया कि बुधवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए परिवार वाले वहां पहुंच गए। तभी चिकित्सक ने कागजों में त्रुटि बताकर पोस्टमार्टम रोक दिया। इसका पता चलते ही दोघट पुलिस ने त्रुटि को सही किया। इसके बाद महिला चिकित्सक की निगरानी में तेज कुमारी का पोस्टमार्टम हुआ। जबकि चिकित्सक ने तीनों बच्चियों का पोस्टमार्टम किया। उधर, सांत्वना देने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह, देवेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सूरजमल कश्यप, ओमकार दत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

टीकरी में गमजदा बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें