फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूट पर बढ़ाई जाएंगी चार बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नए साल में डिपो को 10 परिचालक मिलेंगे। इनके आने पर परिवहन अधिकारियों ने मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर चार बसें बढ़ाने का निर्णय लिया है। संचालन होने पर यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


बड़ौत से मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर रूटों पर बसों की कमी चल रही है। इनकी कमी के कारण यात्रियों को सफर करने में परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। काफी देर तक बस स्टैंडों पर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों ने पूर्व में परिवहन अधिकारियों से रूटों पर बसों को बढ़ाने की मांग की थी। डिपो में परिचालकों की कमी के कारण बसें नहीं बढ़ाई जा रही थीं। 2026 में जनवरी में डिपो को आउटसोर्स से 10 परिचालक मिलेंगे। इनके आने पर अधिकारियों ने इन रूटों पर चार बसों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनके बढ़ने से यात्रियों को सफर करने में लाभ मिलेगी और ज्यादा देर तक बस स्टैंडों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।


बसों के बढ़ने से यात्रियों को अधिक देर तक स्टैंडों पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। -मोहित, रमाला

बसों की कमी से यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नए परिचालकों के आने से बसें बढ़ने पर यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।-योगेश, बड़ौत
विज्ञापन


वर्जन

परिचालकाें के आने पर रूटों पर बसों को बढ़ाया जाएगा, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और ज्यादा देर तक बस स्टैंडों पर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। -प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें