फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बॉक्सरों का मेरठ में होने वाले ट्रायल के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत के डीपीएस पब्लिक स्कूल में 26 से 30 जुलाई तक नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए 23 व 24 जुलाई को मेरठ में प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में जिला स्तर पर बॉक्सरों का ट्रायल हुआ। इसमें चार बॉक्सरों का चयन किया गया। इनका 23 व 24 जुलाई को मेरठ में प्रदेश टीम में चयन के लिए ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुए ट्रायल में 50 से 52 किग्रा भार में लकी सिंह, 52-54 किग्रा भार वर्ग में पीयूष, 57-60 किग्रा भार वर्ग में शिवांश और 63 से 66 किग्रा भार वर्ग में विशाल तोमर पर चयन किया गया है। चारों चयनित बॉक्सर 23 व 24 जुलाई को मेरठ में होने वाले प्रदेश स्तरीय टीम में चयन के लिए ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में चयनकर्ता राष्ट्रीय खिलाड़ी रेनू गुर्जर, विपिन कुमार व विक्रांत चौधरी रहे। इस मौके पर संघ के संरक्षक डॉ. अनिल कुमार, अध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष धारा सिंह चौहान, प्रवेश चौहान, कोषाध्यक्ष विवेक चौधरी, दीपक चौहान, कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान, डॉ. मौजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें