फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रेत खनन में वर्चस्व कायम करने के लिए गोली मारने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
रेत खनन में वर्चस्व कायम करने को गोली मारने वाले चार गिरफ्तार की खबर से संबं​धित फोटो। बागपत को - फोटो : katra news
विज्ञापन
बागपत। नैथला गांव के यमुना खादर में 13 अप्रैल की रात अवैध रेत खनन पर वर्चस्व कायम करने के लिए सरूरपुरकलां गांव के प्रमोद को गोली मारी गई थी। इसमें पुलिस ने फैजपुर निनाना गांव के तीन और मलकपुर गांव के एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। जबकि दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

नैथला गांव के यमुना खादर में 13 अप्रैल की रात अवैध रेत खनन के विवाद में प्रमोद निवासी सरूरपुरकलां की छाती में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। घायल का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना में एक अन्य घायल प्रमोद की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे परिजनों ने नैथला गांव के प्रशांत, आशु, ललित और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि नामजदगी को लेकर शक हुआ तो गंभीरता से जांच कराई। जांच में अवैध रेत खनन पर वर्चस्व कायम करने का विवाद सामने आया। एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल फैजपुर निनाना गांव का शेखर, सौरभ, रितिक और मलकपुर के शुभम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शेखर, रितिक और सौरभ ने बताया कि नैथला गांव के यमुना खादर में रेत खनन कर सरूरपुरकलां गांव का प्रमोद और उसके साथी रोजाना कमाई कर रहे थे।
विज्ञापन

इस कारण 13 अप्रैल की रात में तीनों अपने साथी शुभम निवासी मलकपुर, शेखर निवासी हजूराबाद गढ़ी और भूरा उर्फ राठी को लेकर यमुना खादर में ट्रैक्टर-ट्राॅली वालों को धमकाने गए थे। वहां पर गाली-गलौज होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों ने फावड़ों से उन पर हमला कर दिया।
पिटाई होने पर रितिक ने गोली चला दी, जो प्रमोद की छाती में लग गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। एएसपी का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें