फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बड़ौत में लूट और बाइक चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने रविवार को अमीनगर सराय मोड़ से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश 24 जुलाई को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हुई मोबाइल लूट की घटना में शामिल थे। इनके पास से लूटा गया ब्लूटूथ, आधार कार्ड और 2200 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

शाहपुर बड़ौली निवासी शिवकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि स्कूटी और बाइक सवार चार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल कवर में आधार कार्ड और तीन हजार रुपये रखे थे। बदमाशों ने उनका ब्लूटूथ भी झपट लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी अभिषेक, शिवम और लक्ष्य उर्फ गोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। इस घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने बताया कि लूट के बाद आरोपी हरिद्वार चले गए थे। वे वहां से घूमने के बाद वापस सोनीपत जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें अमीनगर सराय मोड़ पर पकड़ा। पुलिस ने बाइक चोरी के एक अन्य मामले में शाहपुर बड़ौली के अमित को भी गिरफ्तार किया है। अमित के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन


चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बड़ौत। पुलिस ने रविवार को अमित को बड़ौत से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। अरविंद कुमार ने 23 जुलाई को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि अमित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें