पुलिस ने चोरी की बाइको के साथ दबोचे बाइक चोर
- फोटो : KAHKRA
वाहन चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइकें बरामद
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात खेकड़ा में मुबारिकपुर रोड से चेकिंग के दौरान चार वाहन चोर पकडे़। उनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद कीं। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने बताया कि कोतवाली पुलिस नगर में मुबारिकपुर रोड पर नहर पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइकों पर चार युवक वहां पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। तो वे वहां से भागने लगे। पुलिस नेे पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में वे सभी वाहन चोर निकले। उनके पास से मिलीं दोनों बाइकें भी चोरी की थीं। उन्होंने अपने घरों से चोरी की तीन बाइक और बरामद कराईं। ये सभी आरोपी खेकड़ा के मोहल्ला औरंगाबाद की बाग वाली गली निवासी इरशाद, शाहरुख, यूसुफ और मुर्सलीम है। सीओ ने बताया कि बरामद बाइकों में दो बाइक खेकड़ा से ही चोरी की गईं थीं। शुक्रवार को चारो आरोपियों का चालान कर दिया गया। संवाद