फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटियों की आत्महत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाछौड़ प्रकरण
विज्ञापन

- पुलिस की दबिश देने के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों ने निगल लिया था विषाक्त पदार्थ
- इस मामले में नामजद एसआई नरेशपाल सहित दो आरोपी अभी भी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। बाछौड़ गांव में मां और उसकी दो बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस मामले में नामजद एसआई सहित दो आरोपी अभी भी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस की दबिश के दौरान बाछौड़ गांव में महिला गीता ने अपनी दो बेटियों के साथ विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई थी। इसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। इस प्रकरण में गीता के पति महक सिंह ने एसआई नरेशपाल सहित छह आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने एसआई नरेश पाल को निलंबित कर दिया था। इस प्रकरण की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। रविवार को एसआईटी ने चार आरोपी शक्ति, राजीव, लोकेंद्र व अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। नामजद एसआई सहित दो आरोपी अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें