फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैथला में मिला मिट्टी खनन, 11 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की

Thu, 04 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के एडीएम राकेश कुमार मालपाणी और एएसपी विद्या सागर मिश्र ने संयुक्त रूप से मंगलवार रात छापामारी की तो मिट्टी खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 11 ट्रैक्टर ट्राली को जब्त कर लिया है, जबकि खनन माफिया पुलिस को देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नैथला के खेतों में एक सप्ताह से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन चल रहा था। मिट्टी से ट्रैक्टर-ट्राली भरकर ईंट भट्टों पर जा रहीं थी। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंची। मंगलवार की देर रात एडीएम राकेश कुमार मालपाणी और एएसपी विद्या सागर मिश्र ने अवैध खनन पर छापामारी की तो वहां पर काम कर रहे लोग खेतों के रास्ते भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने वहां से रेत से भरी सात ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले लीं। जबकि चार ट्रैक्टर-ट्राली अफसर, रास्ते में ही पकड़ चुके थे। एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मिट्टी का अवैध खनन कौन-कौन कर रहा है? उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कहीं पर भी मिट्टी का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


खनन विभाग की मिलीभगत तो नहीं  ः बागपत। नैथला के खेतों में मंगलवार देर रात अवैध खनन पर प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने छापामारी की। खनन विभाग की टीम 24 घंटे बीत जाने के बावजूद यह भी पता नहीं लगा पाई कि मिट्टी का अवैध खनन किसके खेतों में चल रहा था। इसे कौन कर रहा था। खनन अधिकारी डॉक्टर अभय रंजन का कहना है कि किसके खेत में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। इसका पता तहसील के रिकार्ड से लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

छह ट्रैक्टर ट्रालियां सीज ः बड़ौत। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत पर एसडीएम ने अमीनगर सराय में छापेमारी की और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। रमाला क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ौत कोतवाली पुलिस के साथ छापेमारी की तो अमीनगर-सराय रोड़ पर अवैध मिट्टी खनन कर ला रही पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया।

इनमें साबूदीन पुत्र वहीद, सोनू पुत्र यामीन, काला पुत्र अलीजान निवासीगण निरोजपुर गांव, दीपक पुत्र अनिल, काला पुत्र उजाला निवासीगण सिनौली शामिल है। इसके अलावा रमाला क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। सभी के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें