फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डिग्री कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
-30 फीसदी सीटों को भरने के लिए जल्द शुरू होगा अभियान
विज्ञापन

बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए अब विवि के कुलपति ने प्रवेश समिति का गठन किया है। समिति कॉलेज के प्रोफेसरों व छात्रों से संपर्क कर खाली पड़ी सीटों को भरने का काम करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि विवि ने 18 जुलाई को पहली, 2 अगस्त को दूसरी वरीयता सूची जारी की थी। इसके बाद 9 अगस्त को ओपन मेरिट भी जारी कर दी गई, जिसके तहत 10 अगस्त तक दाखिले लॉक किये गए। मगर फिर भी कॉलेजों की सीटें खाली रह गई थीं। फिलहाल विवि ने कुछ दिन पहले फिर से दूसरी ओपन मेरिट जारी की, लेकिन इसके बावजूद 30 फीसदी सीटें खाली रह गईं। ऐसे में अब काॅलेज की सीटें भरने के लिए कॉलेज प्रशासन भी चिंतित है। विवि के कुलपति ने जनपद बागपत में प्रवेश समिति का गठन किया है। बता दें कि जनपद में पांच एडिड, एक राजकीय डिग्री कॉलेज छपरौली और 15 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज हैं। जहां पर हर साल दाखिले के लिए हजारों छात्र-छात्राएं प्रवेश को लेकर पहुंचते हैं, लेकिन इस बार दो वरीयता सूची, दो ओपन मेरिट जारी होने के बाद भी अभी भी इन कॉलेजों में सीटें खाली पड़ी हैं। इस संबंध में दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही खाली पड़ी सीटाें को भरने के लिए कॉलेज प्रोफेसरों की बैठक ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें