मिलन के समय निकलते हैं जंगल से बाहर
वन्यजीव विशेषज्ञ जीएस खुशारिया ने मुताबिक दहशरा, दीपावली से शुरू हुए मिलन की प्रक्रिया के तहत तेंदुआ जंगल से बाहर निकलता है और होली तक उनके मिलन की प्रक्रिया चलती है। तेंदुआ बहुत ही शर्मिला जानवर होता है।
20 फुट लंबी व 15 फुट ऊंची लगाता है छलांग
वन क्षेत्राधिकारी रविकांत के अनुसार तेंदुआ 20 फुट लंबी और 15 फुट की ऊंची छलांग लगा सकता है। वह खरगोश, शेह, कुत्ता आदि खाना पसंद है।
यह बात सहीं है कि विभाग स्टाफ की कमी व संसाधन से जूझ रहा है, इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, हमारी कोशिश प्रत्येक वन्यजीव को बचाने की रहती है। - हेमंत सेठ, डीएफओ