फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली जनपद बेचने जा रहे थे, पुलिस ने चालक को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। वन विभाग की टीम ने सोमवार की रात टांडा गांव के पास छापा मारकर शीशम, नीम और जामुन की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि वन विभाग की टीम ने चालक को दबोच लिया। इन लकड़ियों को शामली बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।
वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन रक्षक संजय व मोहित ने यह छापा मारा। ट्रैक्टर मालिक आमिर निवासी कैराना, शामली को पकड़ लिया गया है। लिया। रात के समय ही ट्रैक्टर ट्राली, लकड़ियों और आरोपी को विभाग के कार्यालय में लाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गांव के प्रधान ने नाले की सफाई का ठेका छोड़ रखा है। सफाई के दौरान जेसीबी से शीशम, नीम और जामुन का पेड़ उखाड़ दिया और बिना वन विभाग की अनुमति के तीनों पेड़ों की लगभग 60 से 70 क्विंटल के बीच लकड़ियों को शामली जनपद के ठेकेदार को बेच दिया गया। लकड़ियां किसने बेची हैं? उसका पता किया जा रहा है। आरोपियों से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग की टीम ने कराई चकरोड की पैमाइश
दोघट। पलड़ा निवासी सूबेदीन और आस मोहम्मद ने तहसील दिवस में उनके खेत के पास चकरोड और सेक्टर पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। मंगलवार को राजस्व विभाग से लेखपाल धर्मेंद्र कुमार, बिलकेश पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को साथ लेकर चकरोड व सैक्टर की भूमि की पैमाइश कराकर उसकी निशानदेही कराई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें