फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को खिलाया भोजन, बांटा राशन

विज्ञापन
बड़ौत में अमर उजाला के बैनर तलें जरूरतमदों को खाना वितरित करते कश्यप निषाद आरक्षण संघर्ष समिति क - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर विभिन्न संस्थाओं ने जरूरतमंदों को भोजन कराया। साथ ही राशन बांटा गया। भरोसा दिलाया सभी उनके साथ हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों, व्यापारी संगठनों ने राशन वितरण किया।
विज्ञापन

बड़ौत में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गरीब परिवारों के लिए बढ़ाए गए हाथों के साथ कई सामाजिक सेवा संस्थाएं, समाजसेवी, व्यापारी संगठन जुटने शुरू हो गए हैं। रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले कश्यप निषाद आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में गरीब, निर्धन लोगों को खाना वितरित किया। उन्होंने गुराना रोड, 30 फुटा रोड, आवास विकास कॉलोनी, कोताना रोड, बड़का रोड, बिजरौल रोड आदि स्थानों पर 300 खाने के पैकेट बांटे और लोगों से लॉकडाउन का पूर्ण पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें