फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलें

Fri, 10 May 2024 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डौला गांव में बृहस्पतिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र हित में कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ठाकुर प्रदीप सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में ठाकुर प्रदीप सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज और युवाओं काे उनके पदचिह्न पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने राष्ट्रहित के लिए अपने प्राणों तक को न्यौछावर कर दिया था। वह सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने स्वाधीनता स्वीकार करने के बजाए देश के लिए अपने प्राणों को त्यागना कहीं उचित समझा। ठाकुर राजेश चौहान ने युवाओं को अपना कौशल विकास बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर आचार्य अजित सिंह, ठाकुर इंद्रपाल सिंह, विरेंद्र प्रधान, तरसपाल सिंह, शेखर राणा, लवी राणा, मुकेश प्रधान, विकास चौहान, दुष्यंत, कुलदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें