फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में कोहरे का कहर: होमगार्ड व दो महिलाओं की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंगलवार की रात कोहरे का कहर देखने को मिला। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से श्रद्धालुओं की ट्रैवलर बस घुस गई। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गये। इसके अलावा बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर कैंटर की टक्कर में बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई।
विज्ञापन

पंजाब के बलाचौर से 13 महिला श्रद्धालु अपने साथ दो बच्चों को लेकर ट्रैवलर बस में वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने और घूमने गईं थी। मंगलवार रात वृंदावन से वापस लौटते समय करीब साढ़े बारह बजे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर बस ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास पहुंची। तभी कोहरे के कारण पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खड़ा लकड़ी से भरा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसमें ट्रैवलर बस जा टकराई। हादसे में ट्रैवलर बस में सवार सीमा (44) पत्नी सतीश कुमार, मनदीप (38) पत्नी बख्शीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कामना, नीलम कुमारी, कांता रानी, नेहा, निशु, रीना, कुलवंत सिंह, मनीषा, ईशा, बच्चे अमन, ध्रुव समेत 15 लोग घायल हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रीना को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
इसके अलावा गुराना गांव के पास पीआरवी ड्यूटी पर जा रहे बड़ौत के सूर्य नगर निवासी होमगार्ड चंद्र विकास की बाइक को मंगलवार रात बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे चंद्र विकास सड़क पर गिर गया। होमगार्ड को राहगीर बड़ौत सीएचसी पर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह हादसा भी कोहरे के कारण हुआ। पुलिस ने सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें