फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थाम दिए वाहनों के पहिए, छूटीं कंपकंपी

Tue, 26 Dec 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में कोहरे के बीच जाते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठंड के साथ-साथ कोहरे ने भी कहर ढाना शुरू कर दिया है। रविवार की रात में कोहरा छाया रहा, जो सोमवार सुबह करीब नौ बजे के बाद ही छटा। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन


वहीं, चांदीनगर में कोहरे के कारण वैन तिगरी पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर को चोट लगी है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आलू से लदा कैंटर पलट गया, जिससे परिचालक घायल हो गया। बुढ़ाना मार्ग पर भी बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।

कोहरे ने रविवार रात से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री हो गया, जिससे ठंड बढ़ने के कारण लोग कांप उठे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे तक कोहरे के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


दुपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत-मेरठ रोड, चमरावल रोड, बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग, गौरीपुर मोड़ से सोनीपत मार्ग पर कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कई जगह हादसे भी हुए।

खेकड़ा क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर की तिगरी पुलिया के पास एक ईको कार नहर में जा गिरी। कार चालक लोनी निवासी इकबाल रटौल गांव किसी काम से आया था। सोमवार सुबह छह बजे घर लौट रहा था।

कोहरा अधिक होने के कारण रास्ता नहीं दिखाई दिया। इकबाल को चोट लगी है। उधर, गौरीपुर मोड़ के पास आलू से लदा कैंटर विपरीत दिशा से आ रही घोड़ा बुग्गी को बचाने के चक्कर में पलट गया, जिसमें परिचालक कुरुक्षेत्र के लाड़वा गांव निवासी शिव कुमार घायल हो गया। बुढ़ाना मार्ग पर बिजरौल के निकट बामनौली निवासी दो युवक कोहरे के कारण भैंसा-बुग्गी से टकरा गए। युवक धर्मेंद्र और संजीव घायल हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें