फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोहरा दूसरे दिन भी छाया रहा, तापमान गिरा तो प्रदूषण बढ़ा

विज्ञापन
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर कोहरे के बीच हाईवे पर लाइट जलाकर जाते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
- कोहरा दोपहर तक छाए रहने से वाहनों की रफ्तार थमी, एक्यूआई 430 पहुंचने के कारण लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यहां कोहरा बढ़ने के कारण तापमान गिरता जा रहा है और ठंड भी बढ़ रही है। रविवार को दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा और इससे दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं एक्यूआई भी 430 पहुंचने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
यहां रविवार की सुबह दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा और दोपहर में करीब 12 बजे के बाद कुछ देर के लिए कोहरा छंटा। कोहरे के कारण मेरठ-बागपत हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और ईस्टर्न पेरीफेरल पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालक लाइट जलाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यहां दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज दिखाई दिया तो उसके बाद फिर से घटा छा गई। ठंड के कारण कई स्थानों पर लोगों ने अलाव का सहारा लिया। वहीं रविवार की शाम होते ही फिर से कोहरा आना शुरू हो गया था, जिससे लोगों को रात में परेशानी उठानी पड़ी। यहां अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण बढ़ा तो क्यूआई 430 पर पहुंचा

प्रदूषण बढ़ने के कारण एक्यूआई भी 430 दर्ज किया गया है। इस कारण लोगों की आंखों में जलन तो सांस लेने में दिक्कत हुई। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने कहा कि प्रदूषण से सांस के मरीजों को अधिक परेशानी होती है। इसलिए उन्हें घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें