फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाला और घना कोहरा बना लोगों के लिए आफत

विज्ञापन
बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर घने कोहरे में चलते वाहन। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
सर्दी से बचने को लोगों ने लिया अलाव का सहारा, हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पाला और घना कोहरा लोगों के लिए आफत बन गया है। बृहस्पतिवार को सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही। मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बृहस्पतिवार को पड़ा घना पाला और कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी है। धूप हल्की होने के कारण लोगों को दिन भर सर्दी का एहसास होता रहा। दोपहर बाद बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई, जो शाम होते-होते गायब हो गई। घने कोहरे में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, मेरठ बागपत हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही। हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन

नगर में मुख्य स्थानों पर कराई गई अलाव की व्यवस्था
बागपत। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि नगर पालिका की ओर से सर्दी से बचाव के लिए नगर के कोर्ट रोड, होलिका चौक, मुख्य बाजार, पुराना कस्बा, प्याऊ चौकी सहित अन्य मुख्य स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
विज्ञापन

सर्दी में रखे सेहत का ख्याल
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने सर्दी में सेहत का अधिक ख्याल रखने की सलाह दी है। बताया कि सर्दी में खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ जाती है। सर्दी में बच्चों में डायरिया और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने व गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें