फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोहरे और पाले से छूटी कंपकंपी, परेशानी भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यहां दो दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को कोहरा छाए रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
यहां मंगलवार की रात से कोहरा आना शुरू हो गया था और बुधवार को कोहरे असर जनजीवन पर दिखने लगा था। कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर कोई वाहन दिखाई दिया तो वह लाइट जलाकर रेंगता हुआ दिखा। सर्दी के कारण नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका असर व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। सर्दी से बचने को नगर के मुख्य चौराहों और स्थानों पर लोगों ने अलाव भी जलाए। वहीं धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को ठंड का अहसास अधिक हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी अभी बढ़ेगी और कोहरा भी रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें