फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्वर्ण पदक विजेता पारुल चौधरी के सम्मान में फूल बरसाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए
विज्ञापन

-एशियन गेम्स में किया शानदार प्रदर्शन, फैजपुर निनाना गांव में रोड शो निकाला गया
फोटो - 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां एशियन गेम्स में पांच हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीतने वाली मेरठ की पारुल चौधरी को सम्मानित किया गया। साथ ही उसके सम्मान में गांव में रोड शो निकाला गया। ग्रामीणों ने उसे फूलमाला पहनाई तो फूूलों की वर्षा भी की गई।
विज्ञापन

मेरठ के इकलौता गांव की पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स में पांच हजार मीटर में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उसके सम्मान में बृहस्पतिवार को फैजपुर निनाना गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री केपी मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी, ग्राम प्रधान रोहित धनकड़, धनकड़ खाप चौधरी बिजेंद्र धनकड़, जिला जाट महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र धामा ने पारुल का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इसके उपरांत पारुल को गाड़ी में बैठाकर गांव में रोड शो निकाला गया। वहीं ग्रामीणों ने पारुल पर पुष्पवर्षा की। पारुल ने कहा कि जिस तरह से उसका सम्मान हो रहा है, उससे उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और वह देश के लिए आगे भी पदक जीतकर मान बढ़ाने के लिए मेहनत करती रहेंगी। इस मौके पर रामकुमार, महेश प्रधान, राकेश, सुनील सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें