फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पूरी, कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में बाढ़ नियंत्रण की तैयारी पूरी है। बाढ़ से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर चौकियों को एक्टिव कर दिया है। सब डिविजन की टीम नियमित निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज ने बताया कि बरसात शुरू होने वाली है। सिंचाई विभाग ने बाढ़ से पिनटने की तैयारी पूरी कर ली है। सभी चौकियों को एक्टिव कर निगरानी के निर्देश दिए गए है। आपात स्थिति के लिए विभागीय कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। कंट्रोल रुम 24 घंटे एक्टिव रहेगा। सब डिविजन कार्यालय के एक एई और दो जेई के अलावा अन्य कर्मचारियों को निगरानी के निर्देश दिए है। उन्हाेंने बताया कि फिलहाल जिले में बाढ़ की कोई संभावना नहीं। बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूरी है। कंट्रोल रुम स्थापित कर कर्मचारी तैनात कर दिए है और सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें