फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडारोहण के साथ दो दिवसीय महोत्सव शुरू

Tue, 09 Aug 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव कार्यक्रम मे लड्डू के साथ भाग लेने जाते दिल्ली से पहुंचे पदयात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खेकड़ा। श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को दो दिवसीय भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव शुरू हुआ। नित्य नियम पूजन, मंगलाचरण, झंडारोहण किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


श्री पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर बड़ा गांव में सोमवार की सुबह से आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में दो द्विवसीय मेले एवं धार्मिक कार्यक्रम का विधि विधान के साथ शुभारंभ हुआ। इसमें सुबह 7 बजे  भगवान पार्श्वनाथ का नित्य नियम पूजन विधान हुआ। और विभिन्न पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। प्रात 11 बजे आचार्य श्री की मौजूदगी में पंडित धनराज जैन ने भगवान पार्श्वनाथ  के जयघोष के साथ बैंड बाजो की मनमोहक धुन के बीच झंडारोहण किया। 

 इसके पश्चात दोपहर एक बजे लक्की ड्रा के द्वारा पात्रों का चयन किया। मंदिर पर जाने वाले सभी मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए। मंदिर को रंगीन झालरों से सजाया। इसके बाद आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ससंघ संतों का मंगलाचरण किया । रात्रि 8 बजे नृत्य नाटिका  मंचन किया। सम्मान समारोह में अतिथियों का स्वागत पंडित हंसराज जैन और सुभाष चंद जैन ने किया। साथ ही देर शाम तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन विधि विधान के साथ चलता रहा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धर्मावलंबी भाव विभोर हो भगवान पार्श्वनाथ  की जय जय कार करते झूमे।
विज्ञापन


 कार्यक्रम का संचालन दिनेश जैन ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि अर्चित जैन, मयंक जैन खेकड़ा, अध्यक्ष गजराज गंगवाल, योगेंद्र जैन, प्रवीन जैन, विधानाचार्य पंडित हंसराज जैन, विनोद जैन, राहुल जैन, सुरेश जैन, दीपक जैन, सुखमाल चंद जैन, नरेश चंद जैन, रमेश चंद जैन, अरुण कुमार जैन, अजेश जैन, नरेश जैन, संजीव जैन, महावीर प्रसाद, क्षेत्रीय कमेटी के संरक्षक लाला बलवीर सिंह जैन, जनेश्वर दयाल जैन, संजय जैन, आकाश जैन, मोहित जैन, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।

श्रीजी की रथयात्रा आज

कार्यक्रम के समापन के चलते मंगलवार की सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर श्री जी को 108 किलो  का निर्वाण का लड्डू चढ़ेगा। सुबह 10 बजे श्री जी की रथयात्रा निकाली जायेगी। रथ यात्रा त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर होती हुई पार्श्वनाथ  साधुवृत्ति आश्रम पांडुकशिला मैदान में आएगी।

छल कपट के मार्ग से दूर रहे

 आचार्य श्री 108 ज्ञान सागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा  भगवान श्रीजी की रथयात्रा के दिखाए मार्ग पर चलने से ही मानव कल्याण संभव है। इसमें विराग ऋषि महाराज, 108 स्वर भूषण महाराज, आर्यिका 105 चंद्रमती माता, आर्यिका 105 कीर्तिमती माता, आर्यिका 105 मुक्ति भूषण माता,105 अनुभूति माता, आर्यिका 105 शक्ति भूषण माता आदि रहे।  

पदयात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे बड़ागांव 

खेकड़ा। सोमवार को दिल्ली, शाहदरा, लोनी, बागपत, बड़ौत, अमीनगर सराय आदि क्षेत्रों से पैदल चलकर बड़ा गांव महोत्सव में शामिल होने के लिए पदयात्री भगवान पार्श्वनाथ  का जयघोष करते खेकड़ा नगर के मार्गों से होते बड़ागांव प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। इनका श्रद्धालुओं ने स्वागत कर शीतल पेय, चाय के साथ ही चिकित्सा सेवा का शिविर लगा उपचार किया।

नगर के जैन इंटर कॉलेज में पद यात्रियों के लिए जैन समाज ने खाने की व्यवस्था की। इसमें शानू, उदित, पुलकित, हिमांशु, अरिहंत, पुनीत, आकाश, अजय जैन, मुकुल जैन, मनीष जैन, मोहित, मिंटू, नीटू, संजय, जैन समाज के प्रधान अजेश जैन, बालेश जैन, नगीन चंद जैन, वीरेंद्र जैन, विनय कुमार जैन, जनेश्वर दयाल जैन, सतीश जैन, श्रीयांस जैन, अंकुश जैन, ललित, संजीव जैन, सतीश जैन आदि रहे। 

धर्म पदयात्रा का स्वागत

बिनौली।  श्री अहिंसा बाल समिति, सरधना के तत्वावधान में सोमवार को सरधना के श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू हुई नौंवी राष्ट्रीय धर्म पद यात्रा का सोमवार को बरनावा और बिनौली मेें स्वागत किया।  पदयात्रा के अध्यक्ष दीपक जैन और संयोजक योगेश जैन ने बताया सरधना से पदयात्रा का शुभारंभ सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने किया था। मंगलवार को बड़ागांव में  तीर्थकर भगवान पारस नाथ का निर्वाण लड्डू चढे़गा। इनमेें ब्रह्मचारी अतुल भैय्या, राकेश जैन, गौतम चंद जैन, पंकज जैन, मास्टर चंद्रकांत, कुलश्रेष्ठ, अशोक जैन, जिवेंद्र आदि रहे।

बागपत में बड़ौत से पदयात्रा सोमवार को शहर पहुंची। चिंता मणि पार्श्वनाथ जैन मित्र मंडल बड़ौत के प्रवक्ता और अध्यक्ष अनिल जैन ने बताया यात्रा का शुभारंभ सत्यवती जैन धर्मशाला मंडी बड़ौत से शुरू हुई थी। जो सरूरपुर कलां पहुंची, इसके बाद बागपत में स्वागत किया। शाम के समय यात्रा बड़ागांव पहुंचेगी।  इसमें। राकेश जैन, सुनील, प्रहलाद, दीपक, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें