काठा रोड स्थित ईदगाह पर मौलाना साजिद ने नमाज अदा कराई और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर एसडीएम अजय उपाध्याय मौजूद रहे। मौलाना ने नेक नियति से चलने का आह्वान किया।
उत्साहित युवकों ने नमाज से पहले ईदगाह पर तिरंगा भी फहराया। इस मौके पर इनाम खान, शमशाद अंसारी, नईम कुरैशी, साजिद अली, बाबू खान, कबीर खान, जाहिद अली, ताहिर अंसारी, असलम, हरख्याल सिंह, अमित कुमार, घनश्याम शर्मा, धर्मेंद्र धामा, डॉ. सुरेंद्र धामा, सुखपाल, अरविंद धामा, सोनू चौहान और जगपाल यादव आदि रहे।
मिल जुल कर रहे, भाईचारा सबसे बड़ी ताकत
अग्रवाल मंडी टटीरी। शनिवार को कस्बे में बकरीद की नमाज अदा कराई गई। देशवाल पट्टी की मस्जिद में मौलवी हाजी जहीर अहमद ने नमाज अदा कराई। तकरीर में कहा हर मालदार मुसलमान पर कुर्बानी करना वाजिब है। बाजार वाली मस्जिद मेें मौलाना जुल्फिकार ने नमाज अदा कराई। हाजी यूसुफ, गफ्फार, शब्बीर अहमद, सलीम, मो. नूरे आदि मौजूद रहे।