फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईपीई पर दो कारों की भिड़ंत में चालक सहित पांच लोग घायल

Thu, 25 Apr 2024 06:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
ईपीई पर दो कारों की भिड़ंत में चालक सहित पांच लोग घायल
विज्ञापन

फोटो नंबर 24केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दो कारों की भिड़ंत में एक कार में सवार बदायूं के रहने वाले पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बदायूं का रहने वाला पवन मंगलवार की रात परिवार के लोगों मोनू, भगत सिंह, रामाकांत और पप्पू के साथ ईको कार से पानीपत शादी समारोह में जा रहे थे। जब कार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के पास पहुंची। तभी आगे जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार के आगे जा रही कार से भिड़ंत हो गई। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही चालक पवन सहित कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद आगे जा रही कार का चालक कार सहित वहां से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें