फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खराब रैंकिंग पर पांच अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड को लेकर मंगलवार को अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने पांच विभागों की स्थिति खराब होने पर अधिकारियों को कार्य में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि डीपीआरओ, लोनिवि व आरईएस के अधिशासी अभियंता, जिला समाज कल्याण अधिकारी व बीएसए की लगातार रैंकिंग खराब आ रही है। इससे जिले की स्थिति खराब हो रही है। कई विभागों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में सुधार नहीं होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस बार रैंकिंग में सुधार लाया जाए।
उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को 50 लाख रुपये तक की परियोजनाओं की प्रत्येक महीने के दूसरे व तीसरे सप्ताह में बैठक कर सीडीओ को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सिलाना कलस्टर में बासौली गांव में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए डीपीआरओ को साफ सफाई कराए जाने और एंटी लारवा छिड़काव कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, डीडीओ अखिलेश चौबे, सीएमओ डा. तीरथ लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें