15 जुलाई को मेरठ में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बॉक्सिंग का ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें पांच बॉक्सरों का चयन किया गया। यह बॉक्सर 15 जुलाई को मेरठ में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल में एसोसिएशन के महासचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग में निशांत कुमार, विपुल सोलंकी, बलवंत कुमार, कुणाल तोमर और महिला वर्ग में भावना का चयन हुआ। पांचाें बॉक्सर 15 जुलाई को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। वहां चयनित होने पर 17 जुलाई से सोनीपत में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय खिलाड़ी विक्रांत, रेनू गुर्जर, विपिन ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई।
इस दौरान एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अनिल कुमार, अध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष धारा सिंह चौहान, प्रवेश चौहान, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विवेक चौधरी, दीपक चौहान, विपिन कुमार, कॉलेज प्रबंध समिति से श्रीनिवास चौहान, प्रहलाद चौहान, राजबीर मौजूद रहे।
दोनों पालियों में चार छात्राएं रहीं अनुपस्थित
फोटो-15
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में चल रही चौधरी चरण सिंह विवि की परीक्षा में तीसरी पारी में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी का पेपर था। इसमें 72 छात्र पंजीकृत थी। तीन अनुपस्थित रहीं। चौथी पारी में बीए तृतीय वर्ष हिंदी का पेपर था। इसमें 28 छात्राएं पंजीकृत थी, एक अनुपस्थित रही। यह जानकारी कॉलेज के वरिष्ठ लिपिक संजय सैनी ने दी।