फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से दिल्ली मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बसों का संचालन 30 अक्तूबर तक रहेगा जारी, यात्रियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

- छठ पूजा पर्व को लेकर लोगों की सुविधा के लिए बढ़ाई जाएंगी बसें

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छठ पर्व को लेकर परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार से दिल्ली मार्ग पर पांच अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




छठ पूजा का पर्व 25 से 28 अक्तूबर तक मनाया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि बिहार व झारखंड के रहने वाले काफी लोग यहां पर नौकरी व मजदूरी करते हैं और पर्व मनाने के लिए वह अपने घर जाते हैं। पर्व के दौरान बड़ौत से दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बसों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए पर्व शुरू होने से दो दिन पहले बृहस्पतिवार से इस मार्ग पर पांच बसें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, जिनका संचालन 30 अक्तूबर तक जारी रहेगा। इनके बढ़ने से रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




वर्जन -



छठ पर्व को लेकर बड़ौत से दिल्ली मार्ग पर पांच बसों को बढ़ाया जाएगा। जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें