बड़ौत। टांडा गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर खेत में काम कर रहे किसान आसमोहम्मद और उसकी मां की पिटाई कर दी गई। इसके बाद हमलावरों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने नौशाद, शराफत, असगर, आरिफ, आरिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
टांडा गांव निवासी आसमोहम्मद ने बताया कि खेत में पिटाई करने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस से कर दी। पुलिस से शिकायत करने से क्षुब्ध होकर हमलावरों ने मंगलवार रात दीवार कूदकर घर में घुसकर गए और लाठी डंडों से दोबारा हमला कर दिया। हमलावरों की पिटाई से वह घायल हो गया। आसमोहम्मद ने बताया कि उसके घर पर हुए हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गई। हमलावर युवक अक्सर गांव में झगड़ा करते रहते है।
पुलिस का कहना है कि नौशाद, शराफत, असगर, आरिफ, आरिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।