फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: नमाज पढ़कर घर लौट रहे मौलाना पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; इमाम के बेटे के साथ कुछ लोगों की हुई थी कहासुनी

Thu, 29 May 2025 10:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग उधर दौड़े तो, हमलावर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
मौलाना पर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत के नई बस्ती में स्थित जन्नातुल फिरदौस मस्जिद के इमाम कारी मतलूब पर बुधवार की रात कुछ लोगों ने उसे समय फायरिंग कर दी, जब इमाम मस्जिद में नमाज पढ़कर लौट रहे थे। उधर, इमाम पर फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से भाग चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इमाम कारी मतलूब के बेटे भूरी के साथ कुछ लोगों की कहासुनी हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर इमाम पुलिस में शिकायत करने की बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी वजह से बाइक सवार दो-तीन लोगों ने इमाम पर उसे समय फायरिंग कर दी, जब मस्जिद में नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे।

फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग उधर दौड़े तो, हमलावर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। सीओ विजय कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं है। तहरीर आने पर जांच को कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें