फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशियान में फायरिंग

Thu, 15 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के कुरैशियान मोहल्ले में घर की छत पर पथराव के बाद ईंटे दिखाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे के कुरैशियान मोहल्ले में 500 रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग हुई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई हैं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मोहम्मद इनाम के बेटे सलमान का पड़ोसी जान मोहम्मद के बेटे इमरान से 500 रुपये का लेन-देन है। इसे लेकर बुधवार रात करीब आठ बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच पहले पथराव और उसके बाद फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। मोहल्ले के कुछ लोगों ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इस पर सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति है। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि इनाम और जान मोहम्मद के बच्चों में मामूली झगड़ा हुआ है। उधर, इस संबंध में सलमान के परिजनों का कहना है कि उनसे विपक्षी के गेट पर थोड़ा-सा पानी गिर गया था। इसी को लेकर उनके घर पर पथराव और फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें