फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं पूजन में फायरिंग, पथराव 

Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फतेहपुरचक गांव में घर में की गई तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागप‌त के रमाला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में कुआं पूजन के कार्यक्रम में डीजे बचाने को लेकर परिजनों और डीजे  बजाने वालों के बीच विवाद हो गया। उनके बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों ने अभद्रता कर हाथापाई की। बाद में पुलिस ने मकान में तोड़फोड़ की। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

 रमाला क्षेत्र के फतेहपुर गांव के विनेश की पत्नी रेनू के पांच बेटी के बाद बेटा पैदा हुआ। शुक्रवार को उसका कुआं पूजन का कार्यक्रम था। बावली गांव से डीजे आया था। डीजे बजाने को लेकर  विवाद हो गया। बाद में मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव और फायरिंग हुई। इसमें डीजे बजाने वाले टीकू, आशीष और विकास घायल हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी।   रमाला पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस से हाथापाई कर दी। बाद में दूसरे थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। डीजे संचालक ने रमाला थाना में चार लोगों को नामजद कर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, परिवार की महिलाओं ने कहा झगड़ा डीजे बजाने वालों ने ही किया है। इसके बाद पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर मकान में तोड़फोड़ की है। 
विज्ञापन

   रमाला थाना प्रभारी सतीश चंद्रा ने कहा फतेहपुर में डीजे बजाने को लेकर झगड़ा हुआ है। न पुलिस ने किसी के साथ मारपीट की और न ही पुलिस के साथ किसी ने हाथापाई की है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें